Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा मौका, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान यात्रा के लिए 12 सितंबर तक आवेदन

Haryana News: सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा मौका, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान यात्रा के लिए 12 सितंबर तक आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान में 22 नवंबर, 2026 से 1 दिसंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों में भाग लेने के लिए सिख संगत से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा इस प्रस्तावित सिख जत्थे में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक सिख श्रद्धालु अपने आवेदन 12 सितंबर, 2026 तक या उससे पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, कुरुक्षेत्र के पास जमा करवा सकते हैं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुलिस सत्यापन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

प्रवक्ता ने आग्रह किया है कि सभी आवेदक निर्धारित समय के भीतर अपने पूर्ण विवरण के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके ही आवेदन जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधूरे आवेदनों या निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। समय सीमा के भीतर प्राप्त सभी आवेदनों को लागू नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए संसाधित किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के हांसी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जीजा ने सालों पर की फायरिंग, मचा बवाल

Haryana News: हरियाणा के हांसी के मॉडल टाऊन में बहन से मारपीट की सूचना मिलने पर उसके दो भाई बहन की ससुराल पहुंचे थे, लेकिन गली में जीजा और सालों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। मामला हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन का है, जहां मंगलवार को एक जीजा ने अपने दो सालों पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि दोनों भाई किसी तरह मौके से भाग निकले और बाल-बाल बच गए।

हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है। करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast