PM Modi's Mumbai Programme: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दोनों संदिग्ध में से एक ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया था।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध के पास से PMO का फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ। हालांकि, जब जांच किया गया तो पता चला कि फर्जी पाए गए। जानकारी के अनुसार, दूसरे संदिग्ध के पास बंदूक भी था।
संदिग्ध के पास से फर्जी आईडी बरामद
मामले में क्राइम ब्रांच तहकीकात कर रही है। इन दोनों संदिग्धों का फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए संदिग्ध की पहचान रोहन पारेख के तौर पर हुई है। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों संदिग्ध का कमसद क्या था। थोड़ी देर में दोनों को मुंबई के मेट्रोपॉलिन मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेशी होगी।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने कहा कि मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया था। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी मौजूद थी। जिसके पास से बंदूक बरामद हुई। अब मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
Also read: दिल्ली के इन इलाकों में 9 सितंबर को बिजली कटौती, जानें आपके इलाके में कब रहेगी सप्लाई बंद