Kumari Selja On SYL: एसवाईएल पर बोलीं कुमारी शैलजा- सीएम मनोहर लाल जल्द दिलाएं हक

Kumari Selja On SYL: एसवाईएल पर बोलीं कुमारी शैलजा- सीएम मनोहर लाल जल्द दिलाएं हक

www.khabarfast.com

SYL पर बोलीं कुमारी शैलजा

सीएम जल्द दिलाएं प्रदेश को हक

अच्छे माहौल में निकाला जाए हल

चंडीगढ़: दिल्ली में मंगलवार को SYL नहर पर हुई बैठक बेनतीजा रही. बैठक में हरियाणा और पंजाब के सीएम दोनों मौजूद रहे. बैठक की मध्यस्थता केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया. वहीं, SYL पर अब हरियाणा के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है.   हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने एसवाईएल के मुद्दे को लेकर कहा कि हरियाणा लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहा है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल से यह अपेक्षा है कि वह हरियाणा के लोगों के हक की बात को पूरी ताकत से रखेंगे और हरियाणावासियों को उनके हक का हिस्सा जरूर मिलना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि एसवाईएल का मुद्दा काफी सालों से लंबित पड़ा है. हरियाणा के लोग इसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला बहुत सालों तक चलता रहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठकर इस मुद्दे का आपस में हल निकालना था. हमारी पहले भी केंद्र सरकार से उम्मीद थी कि जब तीनों जगह इनकी अपनी पार्टी की सरकारें थी, तो यह हल निकाल सकते थे. अभी भी हम उम्मीद कर सकते हैं कि मुख्यमंत्री आपस में बैठकर कुछ ऐसा हल निकालें, जो दोनों राज्य के लोगों के हक में हो.

कुमारी शैलजा का कहना है कि हरियाणा बहुत लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहा है. आगे भी हम उम्मीद करते हैं कि जो अगली बैठक होगी और उसके बाद जो रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जाएगी, तब तक इसका कुछ हल निकलना चाहिए. जिससे एक अच्छे माहौल में दोनों को अपना हिस्सा मिले. हरियाणा के हर नागरिक SYL पर फैसले का इंतजार कर रहे है.

 

Leave a comment