Kumari Selja News: हरियाणा सरकार पर हमलावर हुई कुमारी शैलजा, बोलीं- क्या शराब के ठेके खुलवाना जरूरी है ?

Kumari Selja News: हरियाणा सरकार पर हमलावर हुई कुमारी शैलजा, बोलीं- क्या शराब के ठेके खुलवाना जरूरी है ?

www.khabarfast.com

हरियाणा सरकार पर हमलावर हुई शैलजा

सरकार से पूछा- क्या शराब के ठेके खुलवाना जरूरी ?

सरकार का दोहरा चरित्र उजागर-शैलजा

चंडीगढ़हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने वीकेंड लॉकडाउन पर बयान दिया है. शैलजा ने कहा कि बढ़ते कोरोना के केस पर लॉकडाउन लगाना अच्छी बात है. हरियाणा सरकार के कुछ फैसले भी गलत है. हरियाणा सरकार ने शनिवार और रविवार को दुकानों को बंद करवा दिया है. सरकार शराब की दुकानों को क्यों खुलवा रही है. एक ओर सरकार व्यापारियों का काम ठप कर रही है दूसरी ओर, सरकार शराब के ठेके को खुलवा रही है. इससे सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है.

रविवार को कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार कोरोना के कसों को नियंत्रण करने में नाकाम रही है. इतना समय बीतने के बाद जब कोरोना प्रदेश में अपने पांव पसार चुका है, अब सरकार को दोबारा शनिवार और रविवार को प्रदेश में दुकानों और कार्यालयों को बंद रखने का फैसला लेना पड़ रहा है. सरकार द्वारा दुकानें और कार्यालय बंद रखने के फैसले के बीच प्रदेश में शराब के ठेके खुले रहना हैरान करने वाला है.

मीडिया से बातचीत में कुमारी शैलजा का कहना है कि कोरोना महामारी की शुरुआत से ही प्रदेश सरकार को शराब बिक्री की चिंता सता रही है. शराब कैसे आवश्यक वस्तु की श्रेणी में आ सकती है. हमने पहले भी देखा कि किस तरह से शराब के ठेकों पर लॉकडाउन के बीच भी भारी भीड़ उमड़ी थी. शैलजा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा अभी कुछ महीने पहले ही लॉकडाउन के बीच प्रदेश में शराब घोटाले को अंजाम दिया गया था. जिसमें बड़े-बड़े सफ़ेदपोश और अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है. वहीं अब सरकार द्वारा इस नए फैसले में शराब के ठेकों को खोलने की इजाजत देना, बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

Leave a comment