यहां जानिए कैसे दे अपने दोस्तो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

यहां जानिए कैसे दे अपने दोस्तो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

स्वतंत्रता दिवस आ गया है और हर त्यौहार की तरह इस दिन भी हम सभी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को वट्सएप पर मैसेजेज भेजते हैं। आज के समय में हर कोई वट्सएप का उपयोग जरुरत से ज्यादा करता है।

हर किसी के मोबाइल में वट्सएप होना एक आम बात है। इस खास दिन पर भी मैसेजेज, GIF और स्टिकर्स भेजे जा सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि आपको ये स्टिकर्स मिलेंगे कहां? तो आईये हम आपके बताते है कि वट्सएपपर स्टिकर्स कैसे भेजे जा सकते हैं।

सबसे पहले आप वट्सएप  को अपने मोबाइल पर खोले। इसके बाद जिसे भी मेसेज या स्टिकर आदि भेजना है, उसकी चैट विंडो पर जाएं। इसके बाद इमोटिकॉन के विकल्प पर जाकर + पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करें। सबसे नीचे पहुंचने के बाद "Get more stickers" पर टैप करें। यह आपको प्ले स्टोर पर लेकर चला जाएगा। यहां आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टिकर्स का चयन कर सकते हैं।

इसके बाद आपके सामने ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी। इन ऐप्स को आप अपनी पसंद के स्टिकर्स के मुताबिक डाउनलोड कर लें। ऐप डाउनलोड होने के बाद नई ऐप को ओपन करें और अपने पसंद के स्टिकर्स की कैटेगरी का चयन करने के लिए + को प्रेस करें। इससे स्टिकर्स आपकी वट्सएप  स्टिकर्स लाइब्रेरी में एड हो जाएंगे।

Leave a comment