
पिछले दिनों खबर आई थी की आगामी रिलीज होने वाली फिल्म भूल भुलैया में बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।
मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी को साइन कर लिया है। लेकिन अब इस खबर से जुड़ी एक अहम और आधिकारी खबर सामने आ रही है। जी हां, भूल भुलैया में मेकर्स ने कियारा आडवाणी के नाम पर पक्की मोहर लगाते हुए बड़ा ऐलान किया है।
ये पहली बार होगा जब किसी फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक साथ रोमांस करती दिखाई देगी।
हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन जोगी का चोला पहने हुए दिखाई दिए थे। कार्तिक आर्यन इन दिनों आगामी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी है।

Leave a comment