IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, लगभग 19 राज्यों में बादल बरसने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि कुछ इलाकों में झमाझम बारिश के आसार है। इसी के साथ कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी संभव है।
इन राज्यों में बारिश का खतरा
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी भूस्खल का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग लगातार लोगों से सर्तर रहने की अपील कर रहा है और रोजाना मौसम अपडेट भी जारी कर रहा है।
Also read: CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें
तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवा के चलने की भी चेतावनी दी है। IMD की मानें तो कुछ इलाकों में हवा की स्पी़ड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जबकि कहीं-कहीं ये स्पी़ड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज हवा के साथ गरज-चमक भी संभव हैं। साथ ही, बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई हैं। IMD ने लोगों से समुद्री इलाकों से दूरी बनाने को कहा है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में आसमान मुख्य तौर पर साफ तौर। हालांकि, इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।