Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, 9 सड़क कार्यों के लिए 288.41 करोड़ स्वीकृत

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, 9 सड़क कार्यों के लिए 288.41 करोड़ स्वीकृत

Haryana News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण तथा एवं जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 09 कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि ₹115.36 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य की पुनरीक्षित लागत के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से ₹6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य सेक्टर के अंतर्गत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा कार्यों, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों की 06 योजनाओं हेतु ₹9.30 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹50 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹99.39 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित श्रम भवन परिसर में लिफ्ट संयोजन के निर्माण कार्य के लिए ₹30.30 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का संकल्प, वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की तैयारी

उत्तराखंड में बुधवार 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। “आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ निरोगी जीवन पाएं” के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने, आयुष जीवनशैली को बढ़ावा देने और प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक शोध एवं नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ से पौने दो महीने का समय शेष है।

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने ली बैठक, अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल की घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast