Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील; श्याम सिंह राणा ने दिया भरोसा

Haryana News: धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील; श्याम सिंह राणा ने दिया भरोसा

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 249 मंडियां हैं। वर्तमान में कुछ मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज की गई फसल का सत्यापन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की फसल का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन हो चुका है, जबकि शेष मामलों का मैनुअल सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए उपायुक्त, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औसत उत्पादन के आधार पर धान खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे संयम बनाए रखें और खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें।

मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को करनाल में नमो क्रिकेट लीग के समापन कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में जियो फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। मंडी में प्रवेश के बाद ही गेट पास जारी होगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है और पराली का उपयोग विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को खेत में मिलाने से भूमि में कार्बन की मात्रा बढ़ती है तथा इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ से पौने दो महीने का समय शेष है।

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, 9 सड़क कार्यों के लिए 288.41 करोड़ स्वीकृत

Haryana News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण तथा एवं जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 09 कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि ₹115.36 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने ली बैठक, अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल की घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast