Search KhabarFast

Press ESC to close

केरलम के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई कार; 8 लोगों की दर्दनाक मौत

केरलम के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई कार; 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Kerala Road Accident: केरलम में त्रिशूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक एक लॉरी से कार टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

यह हादसा केरलम में त्रिशूर ज़िले के कैपामंगलम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक माल ढोने वाली लॉरी के पिछले हिस्से में कार के टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आधी रात के करीब पनामबिकुन्नु सेंटर के पास हुआ। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटकर खोलना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 5 September 2026: देश को 17 राज्यों में प्रचंड बारिश की संभावन, बिजली-वज्रपात का भी खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 5 September 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 सितंबर को दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों का रुख करने वाले पर्यटकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast