Search KhabarFast

Press ESC to close

Kerala Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची, 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Kerala Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची, 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Kerala Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने शनिवार, 21 मार्च को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग सीटों से मैदान में उतारा गया। बीजेपी ने राजधानी क्षेत्र तिरुवनंतपुरम की सीट से करमना जयन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पुथुपल्ली सीट से रवींद्रनाथ वकथानम, चवारा से केआर राजेश और चदयामंगलम से आर एस अरुण राज को टिकट दिया गया है।

किसे मिले कौन सी सीट? 

पार्टी ने पीरुमेडे सीट से वी रथीश को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अरुविक्कारा सीट से विवेक गोपन, कोवलम से टीएन सुरेश और नेय्याट्टिंकारा सीट से एस राजशेखरन नायर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, मवेलिक्कारा सीट से अजिमोन, चिरयिनकीझु से बीएस अनूप और अदूर सीट से पंडालम प्रतापन को टिकट दिया गया है।

चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प

बीजेपी की इस तीसरी सूची के साथ ही केरल में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए चेहरों और स्थानीय नेताओं पर दांव लगा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस बार केरल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी है और उम्मीदवारों का चयन भी उसी रणनीति के तहत किया गया है।

राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी की यह सूची भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इन उम्मीदवारों के सहारे बीजेपी राज्य में कितना प्रभाव छोड़ पाती है और चुनावी नतीजों में क्या बदलाव आता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast