Search KhabarFast

Press ESC to close

E20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- 30 करोड़ पुराने वाहन हो सकते हैं प्रभावित

E20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- 30 करोड़ पुराने वाहन हो सकते हैं प्रभावित

Kejriwal Alleges BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ई-20 पेट्रोल को लागू करवाने के लिए "गुंडागर्दी" का सहारा ले रही है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि इस कदम से 2023 से पहले निर्मित लगभग 30 करोड़ वाहन "कबाड़" बन जाएंगे और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों को धमकाकर चुप करा रही है।

केजरीवाल ने सरकार पर किया हमला

केंद्र सरकार द्वारा इथेनॉल-मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है। कुछ दिन पहले मैंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या 2023 से पहले निर्मित वाहनों में ई-20 ईंधन का उपयोग किया जा सकता है। मैंने यह भी पूछा था कि क्या वाहन खराब होने या माइलेज कम होने की स्थिति में वे मुआवजा देंगे। किसी ने भी आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं दिया, लेकिन मैंने नौ कंपनियों के अधिकारियों से बात की।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ये कंपनियां डर के साये में काम कर रही हैं।

मोदी सरकार उन्हें धमका रही है- केजरीवाल 

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि मोदी सरकार उन्हें धमका रही है। उन्होंने माना कि 2023 से पहले बने वाहनों में ई-20 का इस्तेमाल करने से इंजन खराब होंगे और माइलेज कम होगा, लेकिन साथ ही कहा, 'अगर हमने आवाज़ उठाई तो हमारा काम तमाम हो जाएगा। वे हमारे कारखाने बंद कर देंगे या ईडी के छापे मारेंगे।' मोदी जी 30 करोड़ 2023 से पहले बने वाहनों को कबाड़ में बदलने पर तुले हुए हैं।

एथेनॉल के फायदों पर उठाया सवाल

केजरीवाल ने एथेनॉल के फायदों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी मुद्रा में इसका कोई लाभ नहीं है और इससे भूजल का दोहन होता है। मोदी जी इतने अड़े क्यों हैं? हमने ई-20 पर एक टाउन हॉल आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने संविधान क्लब पहुंचकर हमारी अनुमति रद्द कर दी। हमें पहले कभी भी इनडोर गतिविधियों के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं पड़ी। मोदी जी, आपको ई-20 को वापस लेना होगा, या तो सम्मानपूर्वक या हम आपको मजबूर कर देंगे।

वहीं,  'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) द्वारा विरोध प्रदर्शन की धमकियों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी विरोध करने के अधिकार का समर्थन करती है। उन्हें विरोध करना चाहिए; हम उनके समर्थन में हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रियों ने FIR वापस लेने का वादा किया था। तब यह झूठ क्यों बोला गया? 

लक्ष्मी योजना की भी की आलोचना

केजरीवाल ने शहर में बुनियादी ढांचे की खराब हालत और जलभराव को लेकर मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार चलाते हुए दो साल हो गए हैं। हमारे कार्यकाल में हालात इतने खराब कभी नहीं थे। वे बुनियादी मुद्दों को भी संभालने में नाकाम रहे हैं। ‘लक्ष्मी योजना’ की आलोचना करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता ने दावा किया कि इसके मानदंड इस तरह से बनाए गए हैं कि ज्यादातर महिलाएं इससे वंचित रह जाएं। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से इतनी शर्तें जुड़ी हैं कि शायद ही कोई इसके लिए पात्र होगा। दिल्ली की 12 लाख महिलाओं में से सिर्फ 17 लाख को ही इसका लाभ मिलेगा। यह एक खोखला वादा है।

Also read: अपमानजनक और मानहानि वाले कंटेंट पर दिल्ली पुलिस सख्त, X प्लेटफॉर्म को पत्र लिखकर मांगी पूरी डिटेल्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में डेंगू को लेकर बढ़ा खतरा! ICMR की रिपोर्ट में कई वायरस स्ट्रेन सक्रिय, अफवाहों से बचने की दी सलाह

भारत में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की दो साल तक चली एक देशव्यापी निगरानी रिपोर्ट में सामने आया है कि अब देश के कई हिस्सों में डेंगू वायरस के कई अलग-अलग स्ट्रेन एक साथ फैल रहे हैं।

‘ये गुस्सा या हिंसा नहीं, बल्कि युवाओं की अभिव्यक्ति...’, BJP को घेरते हुए संसद में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में हुए हालिया छात्र प्रदर्शन ‘गुस्सा या हिंसा’ नहीं थे, बल्कि भारत की भावी पीढ़ी की आकांक्षाओं और चिंताओं का प्रतिबिंब थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast