Search KhabarFast

Press ESC to close

एक साथ कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं Kalki Koechlin, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक साथ कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं Kalki Koechlin, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bollywood Actress Kalki Koechlin: एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। शानदार एक्टिंग और मॉडलिंग करके उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके चलते उन्होंने कई अवार्ड्स भी जीते है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस खुलकर अपनी बातों को रखने के लिए भी जानी जाती हैं। इसलिए हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ओपन रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है।

ओपन रिलेशनशिप पर बोली एक्ट्रेस

हाल ही के एक इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने पॉलीएमरी रिलेशनशिप यानी ओपन रिलेशनशिप (ऐसा रिलेशनशिप जिसमें पार्टनर की सहमति से आप दूसरे लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में रह सकते है) पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि अपने टीनएज के दिनों में वे ओपन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उस समय उन्हें ऐसा करना ठीक लगता था। कल्कि ने बताया कि उनकी दूसरी शादी के बाद उनके विचारों में काफी बदलाव आया है।

लॉन्ग टर्म कमिटमेंट्स पर विश्वास नहीं

एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में उस वक्त का जिक्र किया जब वो अपनी लाइफ में बहुत अनस्टेबल थीं। उन्होंने इस बात को भी माना कि वो एक समय पर काफी लड़कों को डेट कर रही थीं। क्योंकि उस वक्त वो लॉन्ग टर्म कमिटमेंट्स पर विश्वास नहीं रखती थीं। ओपन रिलेशनशिप में होने पर पार्टनर के बीच कुछ भी छिपना नहीं चाहिए। इसके लिए आपसी समझ और संवाद बहुत जरूरी है।

इसके बाद कल्कि ने ने साफ शब्दों में कहा कि अब वो शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। तो उनके पास यह सब करने का वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि  रिश्ते की नींव विश्वास पर रखी जानी चाहिए।

अनुराग कश्यप से हुई थी पहली शादी

आपको बता दें, कल्कि की पहली शादी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई थी। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।

गाय हर्सबर्ग से हुई दूसरी शादी

पहली शादी टूटने के बाद कल्कि ने गाय हर्सबर्ग से शादी की। एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनके जीवन में स्थिरता आ चुकी है। वो अपने नए जीवन को लेकर काफी खुश हैं और इसे एक नई शुरुआत मानती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘अब चुप नहीं रहूंगी...’ आसिम रियाज पर हिमांशी खुराना का पलटवार, खोलेगीं पुराने राज!

Entertainment News: टीवी के चर्चित कपल रहे हिमांशी खुराना और आसिम रियाज एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपने ब्रेकअप और रिश्ते में आई दरार को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने अपने और आसिम के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच धार्मिक मान्यताओं को लेकर मतभेद थे और उनसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया था। हिमांशी के मुताबिक, इन मतभेदों ने उनके रिश्ते को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

कृति सैनन के राखी लुक पर छिड़ा विवाद, कंगना रनौत ने कहा- ‘भाई को राखी बांधते समय ऐसे कपड़े क्यों?’

Rakhi Ad Controversy: रक्षा बंधन के मौके पर जारी एक आभूषण विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कृति सैनन का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और इसे पारंपरिक त्योहार की थीम के अनुरूप नहीं बताया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast