Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 29 जून को उत्तर प्रदेश,बिहार समेत 17 राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका है।
कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। 2 जुलाई 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत पर एक-नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर मध्य प्रदेश आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज रफ्तार हवा भी चलने की आशंका है। वहीं, इस आंधी से किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है।
Also read: मारुति सुजुकी इस शहर में लगाएगी करोड़ो का प्लांट, 12 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दिल्ली में कल यानी 29 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।