Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal 25 June ka Mausam: देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान को लेकर जारी हुई चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal 25 June ka Mausam: देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान को लेकर जारी हुई चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 


Kal 25 June ka Mausam:देश के कई राज्यों में कल 25 जून को तेज आंधी, बारिश और तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी समेत 17 राज्यों में कल तेज बारिश और आंधी आ सकती है। इस दौरान किसानों और आम लोगों को विशेष सलाह भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई है।

हरियाणा पंजाब समेत 17 राज्यों में अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल 25 जून को देश के 17 राज्यों में तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। इन राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली, यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार आंधी और तूफानी हवाओं से लोगों को सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इधर यूपी के बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, मथुरा, झांसी, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, हमीरपुर, हापुड़, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया , सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

Also read: दिल्ली के 44 पुराने फ्लाईओवर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, सफर सेफ बनाने के लिए क्या है PWD मंत्री का प्लान?


झारखंड, उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम ?
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के जामताड़ा, देवघर, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, पलामू, दुमका, लातेहार और रामगढ़ में कल भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल और जम्मू कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम ?

IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 25 जून को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है लेकिन सोलन, मंडी, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में तेज हवा चल सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर के उधमपुर, किश्तवाड़, जम्मू, कठुआ, गांदरबल, डोडा, रामबन, शोपियां, जम्मू और बांदीपोरा में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम ?
IMD के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में कल तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार, सिरसा, गुरुग्राम, पलवल, मेवात समेत 18 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, रूप नगर, तरन तारन, जालंधर, गुरदासपुर, कपूरथला और पटियाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजस्थान के चुरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर, बूंदी और कोटा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast