Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह की याद में ज्योति सिंह ने सामने रखा अपना दर्द, इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल

पवन सिंह की याद में ज्योति सिंह ने सामने रखा अपना दर्द, इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल

Jyoti Singh Emotional Post: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी पत्नी ज्योति सिंह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते का दर्द खुलकर बयां किया है। ज्योति सिंह ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह लाल साड़ी में सजधज कर और माथे पर सिंदूर लगाए नजर आईं। तस्वीर में वह आईने के सामने पोज देती दिखीं। बाहर से यह तस्वीर बेहद खूबसूरत लग रही थी, लेकिन इसके साथ लिखा गया कैप्शन उनके दर्द को दर्शा रहा था।

ज्योति ने बयां किया दर्द

ज्योति ने लिखा कि मैं तबाह हूं तेरे इश्क में, तुम्हें दूसरे का ख्याल है। कुछ मेरे मसले पर भी गौर दे, मेरी तो जिंदगी का सवाल है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बैकग्राउंड में एक भावुक गाना भी लगाया, जिसने उनके दर्द को और गहरा कर दिया। ज्योति सिंह की यह पोस्ट साफ तौर पर उनके टूटे हुए रिश्ते की कहानी बयां करती है। उनका कहना है कि वह अपने रिश्ते में खुद को अकेला और अनसुना महसूस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तलाक की अर्जी अदालत में दाखिल

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2019 में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों अलग रहने लगे और रिश्ता कानूनी विवाद में बदल गया। जानकारी के अनुसार, ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की है और मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है। वहीं, पवन सिंह ने भी हाल ही में कोर्ट में स्पष्ट किया है कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अब मामला मुख्य रूप से एलिमनी और कानूनी समझौते पर अटका हुआ है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में बना दोनों का रिश्ता

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर ये दिखाया है कि ग्लैमर और स्टारडम के पीछे निजी जीवन की जटिलताएं कितनी कठिन हो सकती हैं। एक तरफ पवन सिंह का फिल्मी करियर और लोकप्रियता है, तो दूसरी तरफ एक टूटते रिश्ते की भावनात्मक कहानी। सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और फैंस भी इस रिश्ते के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

Also read: स्टेज पर पवन सिंह का ‘पावर शो’, हेटर्स और फेक न्यूज फैलाने वालों को दी खुली चुनौती

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast