Search KhabarFast

Press ESC to close

जस्टिस वर्मा की बढ़ी मुसीबत, जांच रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

जस्टिस वर्मा की बढ़ी मुसीबत, जांच रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Justice Yashwant Varma: दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें उस वक्त और बढ़ गईं, जब सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति ने उनके खिलाफ इंपिचमेंट का प्रस्ताव लाने की सिफारिश की। बता दें, मार्च 2025में उनके सरकारी आवास के स्टोररूम में आग लगने के बाद जली हुई नोटों की गड्डियां बरांत हुई थी। अब यह मामला तूल पकड़ चुका है। समिति की 64पन्नों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्टोररूम पूरी तरह जस्टिस वर्मा और उनके परिवार के नियंत्रण में था।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति, जिसमें जस्टिस शील नागू, जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे। उन्होंने 55गवाहों से पूछताछ की और जस्टिस वर्मा का बयान दर्ज किया। समिति ने पाया कि 30तुगलक क्रिसेंट स्थित स्टोररूम, जहां जली हुई नकदी मिली है, जो की आधिकारिक रूप से जस्टिस वर्मा के कब्जे में था। साथ ही, बता दें कि उस रूम में केवल वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों को ही आने-जाने की इजाजत थी। इन फैक्ट्स के आधार पर समिति ने महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश की।

मार्च में शुरू हुआ विवाद

इस साल मार्च में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद स्टोररूम से बड़ी मात्रा में अधजली नकदी बरामद हुई थी। इस घटना के बाद उन पर गंभीर आरोप लगे, जिसके चलते उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि, उन्हें कोई न्यायिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। समिति ने 4मई को अपनी रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश को सौंपी, लेकिन इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जस्टिस वर्मा का इनकार

जस्टिस वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए कहा कि नकदी से उनका या उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दिए जवाब में उन्होंने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जांच समिति की सिफारिश के बाद अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट और संसद पर टिकी हैं, जहां महाभियोग प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। यह मामला भारतीय न्यायपालिका के लिए एक गंभीर मुद्दा बन चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast