झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा है. जहां कार और बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. ...
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोग बताते हैं कि हत्या के जुर्म में गिरफ्तार मिट्ठू डेढ़ साल से खड़ा है, बैठा नहीं है. मिट्ठू के इस दर्द को किसी ने ट्वीट के जरिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश तक पहुंचाया. उन्होंने चिड़ियाघर के डायरेक्टर रमेश पांडेय से बात कर पैरोल पर रिहा कराने की बात की. ...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. आए दिन दिल्ली में स्नैचिंग की वारदात सामने आ रही थी. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. जो लोगों से रास्तें में चेन छिनते थे. ...
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दर्दनाक सड़क हो गया है. जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हदासे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. ...
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर ने देश को अपनी कब्जे में ले लिया है. कोरोना संक्रमण से पूरे देश में भय का माहौल बना हुआ है. दिल्ली पुलिस की कई टीमें कालाबाजारी के रोकथाम के लिए आये दिन धड़पकड़ में लगी है. दिल्ली के पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑक्सीजन के कंसट्रेटर के कालाबाजारी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने उनके पास से 19 ऑक्सीजन कंसट्रेटर बरामद किए है. ...
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली कोरोना काल के बीच दिल्ली पुलिस के बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस में नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस ने 125 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है. ये हेरोइन एक अफगानिस्तान दंपति से बरामद की है बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 860 करोड़ रुपये है. ...
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना महामारी की सुनामी आ गई है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश के कई राज्यों के अस्पतालों में बेड्स व ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा है. कोरोना महामारी के इस मुश्किरल समय में भी कई लोग स्थितियों का फायदा उठाने से पीछे नहीं हट रहे है. इसी तरह का एक मामला दिल्ली से आया है. दिल्ली पुलिस की टीम ने कार्डिएकेयर एम्बुलेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एंबुलेंस बिजनेस चलाने वाले 29 साल के एक एमबीबीएस डॉक्टटर को गिरफ्तार किया है. इस शख्सु ने हाल में एक मरीज को डीलएफ गुरुग्राम से लुधियाना ट्रांसफर करने के लिए 1.20 लाख रुपये वसूले है. ...
नई दिल्ली: आजकल कोरोना महामारी के कारण दिल्ली सहित देशभर के कई हिस्सों लॉकडउन जारी है. लॉकडाउन के कारण हर जगह सनाटा पसरा हुआ है. इसका का फायदा शातिर चोर उठा रहे है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के तिलक नगर थाने से समाने आया है. दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे साईकिल चोरों को गिरफ्तार किया है, जो लॉकडाउन के दौरान लोगों की साईकिल चोरी करते है. ...
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के इस दौर में जब ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत से लगभग हर शहर गुजर रहा है. तो ऐसे में भी कालाबाजारी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन ही कभी ऑक्सीजन की, कभी रेमेडिसविर दवा की कालाबाजारी की खबरे सुनने को मिल रही है. कालाबाजारी के रोकथाम को लेकर दिल्ली पुलिस जगह-जगह छापा मारने का अभियान चला रही है. ...
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा थाना कोसी क्षेत्र में घटना जहां पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है. ...