Search KhabarFast

Press ESC to close

JNU Campus: JNU में उमर खालिद के समर्थन में लगे नारे, 'सारे साथी छूटेंगे' के लगाए गए नारे

JNU Campus: JNU में उमर खालिद के समर्थन में लगे नारे, 'सारे साथी छूटेंगे' के लगाए गए नारे

Slogans In Support Of Umar Khalid: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में हैं। यहां उमर खालिद के समर्थन में नारे लगाए गए। ये नारे एक कार्यक्रम के दौरान लगाए गए। आरोप है कि JNUSU ने SSS-2 बिल्डिंग के बाहर उमर खालिद को रिहा करो और 'जेल के ताले टूटेंगे, सारे साथी छूटेंगे' जैसे नारे लगाए ।

दरअसल, सोमवार यानी 10 अगस्त को उमर खालिद की किताब Fractured Communities पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसी दौरान JNUSU के छात्र नेता उमर खालिद को रिहा करो के नारे लगाए। इसके जवाब में कार्यक्रम का विरोध कर रहे ABVP समर्थकों ने खालिद पाकिस्तानी है के नारे लगाए।  

JNU में फिर हुआ विवाद  

JNUSU  ने उमर खालिद की किताब पर चर्चा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। छात्र संघ के अनुसार JNU प्रशासन ने आखिरी समय में कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी। इसके बावजूद JNUSU ने कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया और बाद में इसे SSS-3 बिल्डिंग के बाहर किया गया। इस दौरान ABVP समर्थक भा मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।  

JNU प्रशासन पर लगाए आरोप  

घटना के बाद JNUSU ने बयान जारी कर JNU प्रशासन पर कार्यक्रम रद्द करने का आदेश आखिरी समय में दिया। छात्र संघ ने प्रशासन को संघी बताते हुए दावा किया कि यह विश्वविद्यालय में बहस, चर्चा और असहमति की संस्कृति को सीमित करने की कोशिश है। JNUSU ने कहा कि अनुमति रद्द होने और विरोध के बावजूद भारी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्र संघ के अनुसार, इससे छात्रों ने यह संकेत दिया कि वह विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक माहौल को बचाने के लिए अग्रसर हैं।

JNUSU ने ABVP पर भी कार्यक्रम बाधित करने का आरोप लगाया। छात्र संघ ने दावा किया कि ABVP समर्थकों ने स्पीकर से माइक्रोफोन हटाने की कोशिश की और पैनलिस्टों के साथ गलत आचरण किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर ABVP या JNU प्रशासन का रिएक्शन नहीं आया है।    

Also read: Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्र, पार किए 3 बैरिकेड्स; साथ देने पहुंचे देवेंद्र महतो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जोक करने वाला था कंटेस्टेंट, समय रैना ने तुरंत रोका; बोले- कुछ ऐसा कहो...

Samay Raina Show:कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है। शो के नए सीजन के एपिसोड 6 में एक ऐसा पल देखने को मिला, जब समय रैना ने एक कंटेस्टेंट को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर संभावित मजाक करने से बीच में ही रोक दिया। समय ने कंटेस्टेंट से ऐसा जवाब देने को कहा, जिसे एपिसोड में शामिल किया जा सके।

Aaj Ka Mausam: 6 अगस्त को कई राज्यों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की हवा का अलर्ट

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 6 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast