Ranchi Assembly March: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। आज JPSC-JSSC सुधार मंच रांची विधानसभा का घेराव करने निकल पड़े हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह कई बैरिकेड्स लगाए हैं। लेकिन छात्र इन्हें भी पार कर के विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वह आज रुकने वाले नहीं हैं। इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी एंबुलेंस में सवार होकर मार्च में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। तो वहीं, छात्र नेता रविंद्र पासवान ने सभी छात्रों से अपील की है कि उनका मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा।
मालूम हो कि छात्रो के मार्च को देखते हुए रांची में स्थानीय अधिकारियों ने कई मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा झारखंड उच्च न्यायालय को छोड़कर नए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है।
ताजा जानकारी के अनुसार, छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई कई बैरिकेड्स लांघ दी हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों ने कुल 6 में से 3 बैरिकेड्स को पार कर लिया है। हालांकि, अभीतक छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आगे बड़ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शांतिपूर्ण तरीके से मार्च जारी रहेगा।
Also read: Ranchi Protest: 12 लाख में सौदा और 65 सवाल परीक्षा से पहले अभ्यर्थी तक पहुंचे! JSSC CGL में CID की जांच में खुलासाक्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहा है। प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा स्वतंत्र जांच के साथ-साथ संरचनात्मक प्रशासनिक सुधारों की मांग कर रहे हैं।