
www.khabarfast.com
JJP ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
12 पदाधिकारियों और 3 प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा
हरियाणा, यूपी और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी JJP ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को घोषित कर दिया है. पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 12पदाधिकारियों और तीन प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है. पार्टी ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और डॉक्टर केसी बांगड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. दुष्यंत चौटाला को संगठन ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी है. इसके साथ-साथ जेजेपी ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है. जेजेपी के वरिष्ठ नेता सरदार निशान सिंह को पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है.
जजेपी के नेता सरदार निशान सिंह गठन के समय से ही जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और उन्हीं की अध्यक्षता में पार्टी अपने गठन के पहले ही वर्ष में सरकार की हिस्सेदार बनी है. सीनियर नेता ओमप्रकाश सहरावत दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष होंगे और आगरा निवासी चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी द्वारा जारी की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में अनंतराम तंवर को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है.
बता दे कि, जेजेपी ने महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत गुहला से विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के सोनीपत से वरिष्ठ नेता तेलूराम जोगी, महेंद्रगढ़ से राव कंवर सिंह कलवाड़ी, पानीपत से बहन फूलवती, पानीपत से जेजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को जेजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
इनके अलावा जेजेपी ने सिरसा से अपने वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है. पार्टी ने हिसार निवासी राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है. इससे पहले राजेंद्र लितानी ने प्रदेश संगठन सचिव के तौर पर काम किया है और हिसार के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं. गुड़गांव निवासी दलबीर सिंह धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया है.
Leave a comment