Search KhabarFast

Press ESC to close

झारखंड के जंगलों में नक्सलियों का सफाया, जेजेएमपी के 3 कमांडो ढेर; गोला-बारूद जब्त

झारखंड के जंगलों में नक्सलियों का सफाया, जेजेएमपी के 3 कमांडो ढेर; गोला-बारूद जब्त

Jharkhand Encounter:झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया गया। घटनास्थल से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

कहां-कैसे हुई मुठभेड़?

जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर बुधवार सुबहबिशुनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में झारखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (जगुआर), स्थानीय गुमला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम को नक्सलियोंकेछिपेहोनेकीखुफियाजानकारीमिली। जिसके आधार पर  सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल जंगल में आगे बढ़े, नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। गोलीबारी रुकने के बाद तलाशी अभियान में तीन माओवादियों के शव बरामद हुए। इनमें से एक पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।  

पुलिस के अनुसार, मारे गए नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य थे, जो प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन का एक गुट है। इसके अलावा घटनास्थल से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक रिवॉल्वर समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। फिलहाल, तलाशी अभियान अभी भी जारी हैऔर संभावना है कि और भी नक्सली घायल होकर भागे हों।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल में अब सीएम और कैबिनेट पर सबकी नजर, जानें किन-किन चेहरों को मिल सकता है मौका

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और नई सरकार में किन नेताओं को जगह मिलेगी।

देश में दर्ज हुए जानवरों पर अत्याचार के आंकड़े, 9 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

देश में पहली बार जानवरों के खिलाफ होने वाले अपराधों का पूरा रिकॉर्ड सरकारी अपराध आंकड़ों में शामिल किया गया है। नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो यानी एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ में पहली बार पशु क्रूरता से जुड़े मामलों को अलग कैटेगरी में दर्ज किया है।

विकास के दावों के बीच दर्दनाक तस्वीर, सड़क न होने से मरीज को कंधों पर ढोया

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं,जिसके चलते ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए अक्सर जूझना पड़ता है। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के दूरस्थ गांव पिनाऊ में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को बीमार मरीज को स्टेचर के सहारे कई किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। गांव के पूर्व सैनिक 65 वर्षीय केसर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने खुद के संसाधनों से स्टेचर तैयार किया और कठिन पहाड़ी रास्तों से मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast