Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में खेती का बदला ट्रेंड, इस फल ने किसानों को बनाया लाखों का मालिक

Haryana News: हरियाणा में खेती का बदला ट्रेंड, इस फल ने किसानों को बनाया लाखों का मालिक

Haryana News: परंपरागत खेती से हटकर हरियाणा के किसानों ने अनुबंध खेती और ओपन मंडी का लाभ लेते हुए न केवल खेती में नए प्रयोग किए हैं, बल्कि मुनाफा भी अधिक कमाया है। इसी तरह के प्रयोगधर्मी किसान हैं सिरसा जिला के गांव रसूलपुर के किसान केसर चंद। सिंचाई विभाग से सब डिविज़नल क्लर्क रिटायर हुए केसर चंद ड्रैगन फ्रूट की खेती की है। इसके अलावा केसर चंद ने ऑर्गेनिक खेती को भी तवज्जो सब्जियों की भी खेती की है। प्याज, लहसून, आलू व सब्जियों की काश्त के जरिए आज धान, कॉटन, गेहूं की फसलों के मुकाबले कई गुणा मुनाफा कमा रहे हैं। खास बात यह है कि कई सालों से उनके परिवार के सदस्यों ने एक एकड़ में बेबी कॉन फसल बोई और 12 क्विंटल फसल का उत्पादन हुआ। इसके साथ ही अब केसर चंद अब ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे है। करीब डेढ़ एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे है।

केसर चंद के मुताबिक इस बार 30 क्विंटल की पैदावार हुई है और इस फ़सल से तकरीबन 6 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है। केसर चंद के साथ उसकी पत्नी बागा रानी , बेटा हरनेक सिंह और बहु दर्शना रानी भी दिन रात जुटे हुए है। ड्रैगन फ्रूट की खेती भी तकरीबन 4 महीने की खेती है और जल्दी तैयार भी हो जाती है। इसका फायदा खास तौर पर यह है कि ड्रैगन फ्रूट की डिमांड बड़े शहरों में ज्यादा होती है इसलिए बड़े विक्रेता खेत से ही फ्रूट को खरीदकर बड़े शहरों में बेचते है। केसर चंद के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित कई प्रदेशों में ड्रैगन फ्रूट की सप्लाई होती है। वे पूरी तरह से जैविक खेती करते हैं। पूरा परिवार तो खेतीबाड़ी करता ही है, उनकी ओर से की जा रही बहुद्देश्यीय खेती के कारण सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है।

केसर चंद ने दावा किया है कि ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है। खासकर शरीर में खून बढ़ाने की क्षमता मिलती है। उन्होंने कहा कि इस फसल से पानी की काफ़ी बचत होती है और दूसरे किसान जो बरसों से परम्परागत खेती को ही त्वज्जो दे रहे है दूसरी फसलों के साथ साथ ड्रैगन फ्रूट की खेती भी जरूर करनी चाहिए।

दरअसल हरियाणा में गेहूं, धान, नरमा, सरसों, बाजरा फसलों के मोहपाश में किसान बंधे हुए हैं। हालांकि हरियाणा के उद्यान विभाग की ओर से किन्नू, अमरूद, अंगूर के अलावा फूलों, मशरूम, मसालों व सब्जियों की खेती के लिए 20 से 30 फीसदी अनुदान दिया जाता है। विभाग की ओर से कोल्ड स्टोरेज के अलावा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर भी अनुदान दिया जाता है। बावजूद किसान जैविक खेती नहीं अपना रहे हैं। इन सबके बीच कुछ किसान आज फसल विविधीकरण अपनाकर ओपन मार्केट में अपनी फसल बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

रसूलपुर के किसान केसर चंद ने अपने परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर पहले सब्जियों की काश्त की। लहसून, प्याज की खेती में मुनाफा हुआ तो इस साल ड्रेगन फ्रुट की शुरूआत की। इस समय उन्होंने 6 एकड़ में लहसून, 3 एकड़ में प्याज, 4 कनाल में आलू, 1 एकड़ में बेबी कॉन, डेढ़ एकड़ ड्रैगन फ्रूट बोआ है। अमरुद का बाग भी लगाया है। इसके अलावा कई तरह की सब्जियों की काश्त की है।

केसर चंद ने बताया कि इस बार उन्होंने प्रयोग के तौर पर डेढ़ एकड़ में ड्रैगन फ्रूट भी लगाया है। यह बेहद महँगा फ्रूट है। एक किलोग्राम की कीमत 250 रुपए है। उनके अनुसार तीसरे साल तक एक एकड़ में 50 क्विंटल का उत्पादन हो जाता है यानी करीब 10 लाख रुपए का। यह ड्रैगन फ्रूट प्लेट लेट्स एवं ब्लड बढ़ाने में सहायक होता है। केसर चंद न सिर्फ प्रगतिशील किसान है बल्कि दूसरे किसानों को भी ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की फ़सल का स्टोर 6 महीने से लेकर एक साल तक किया जा सकता है और उस दौरान यह फ़सल ख़राब भी नहीं होती है।

महिला किसान दर्शना रानी ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती करने से पानी की बचत होती है। साथ ही  गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मिला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी के सहारनपुर में मौत का ‘जाम’ तैयार कर रहा था परिवार, यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब, 5 गिरफ्तार

UP News: यूपी के सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध और अपमिश्रित शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहरीली शराब बनाने और बेचने के इस धंधे में पिता, मां और उनके दो बेटे मिलकर काम कर रहे थे। इनके साथ गांव की एक अन्य महिला भी शामिल पाई गई।

Uttarakhand News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं

Uttarakhand News: गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की सतत निगरानी में विकसित यह परियोजना राज्य में गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (उधमसिंह नगर) द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक पक्का मकान नहीं है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद हजारों लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast