JAPAN POPULATION: जनसंख्या संकट से जुझ रहा जपान, पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज

JAPAN POPULATION: जनसंख्या संकट से जुझ रहा जपान, पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज

Japan: जापान में लगातार सातवें सालजन्म दर रिकॉर्ड में गिरावट दर्ज की गई है।ऐसे में सरकार को गिरती जनसंख्या दर की चिंता सता रही है। जन्म दर में लगातार हो रही गिरावट की पुष्टिबीते शुक्रवार को जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है।

दरअसल,बुजुर्गों की बढ़ती संख्या और जन्म दर में लगातार हो रही गिरावट जापान के लिए एक चिंता का विषय बन गया है।सालाना जनसंख्या आंकड़ों के मुताबिक,जापान में साल 2021 में महिलाओं कीअपने जीवनकाल में बच्चों को जन्म देने की औसत संख्या 1.30 सालसे गिरकर साल 2022 में 1.26 रह गई है।जो अब तक 2005 से सबसे निचला रिकॉर्ड स्तर है।जनसंख्या का तालमेल बनाए रखने के लिएप्रजनन दर 2.06-2.07को आवश्यक माना जाता है। जबकि जापान इस औसतदर से काफी नीचे है।

जापान स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2022में एक आंकड़ा जारी किया था जिसके अनुसार जापान में कुल 7,99,728 शिशुओं ने जन्म लिया था। जबकि इस समया के अंतराल में मृत्यु दर 15 लाख 80 हजार से भी ज्यादा दर्ज करी गई थी जो कि एक चौंकाने वाला आंकड़ा है।

12.5 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले जापान की आबादी पिछले16 सालें से लगातार घट रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2070 तक देश की जनसंख्या 8.7 करोड़ रह जाएगी।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने की बैठक

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने गिरती जनसंख्या की गंभीरता को समझते हुए बीते गुरुवार को अपने स्वास्थ्य मंत्रियों और म अधिकारियों के साथ एकखास बैठक की।इस बैठक में उन्होंने कहा कि साल 2030 में युवा आबादी में भारी गिरावट की संभावना से पहले हमारे लिए घटते जन्म दर में सुधार का एक आखिरी मौका है।

Leave a comment