Search KhabarFast

Press ESC to close

वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी धराया, AK-47 समेत भारी हथियार बरामद, गुजरात में अलर्ट

वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी धराया, AK-47 समेत भारी हथियार बरामद, गुजरात में अलर्ट

Gujarat Vadodara Terrorist Arrested:  गुजरात के वडोदरा में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक AK-47 राइफल और 23 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। गुजरात एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में एक बड़ा ऑपरेशन अभी जारी है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह हथियार कहां से आया और इसे किसे पहुंचाया जाना था। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

जैश-ए-मोहम्मद के अंदर उसका कॉन्टैक्ट किससे

एटीएस ये भी खंगाल रही है कि गिरफ्तार संदिग्ध किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ था और जैश-ए-मोहम्मद के अंदर उसका कॉन्टैक्ट किससे था। एजेंसी उसके पूरे नेटवर्क, साथियों और किसी बड़ी प्लानिंग में उसके रोल को लेकर पूछताछ कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले भी गुजरात एटीएस ने कई बड़ी कार्रवाई की हैं। 

Also read: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, क्या आपने चेक किया?, जानें कब है आपका पहला पेपर

गांधीनगर के अदालज से ISIS से लिंक वाले तीन संदिग्ध पकड़े गए थे

अक्टूबर 2026 में गांधीनगर के अदालज से ISIS से लिंक वाले तीन संदिग्ध पकड़े गए थे, जिनके पास से हथियार मिले थे। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर 2026 में वडोदरा से जुड़े 438.64 करोड़ के मेफेड्रोन केस में कथित ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को भी हिरासत में लिया गया था। इन एक्शन से साफ है कि एजेंसी आतंक और ड्रग्स के नेटवर्क को लगातार तोड़ने में लगी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPS Neetu Kadyan: हरियाणा के किसान की IPS बेटी नीतू कादयान बनीं नोएडा की ADCP, लेडी सिंघम के नाम से हैं मशहूर

IPS अधिकारी नीतू कादयान मूल रुप से हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। 2020 की आईपीएस अधिकारी तेज तर्रार अफसरों में आती है।

ट्रेन में हमेशा मिलेगी लोअर बर्थ! टिकट बुक करते समय बस बदल लें ये 4 सेटिंग्स, नीचे की सीट पक्की

How to Book Lower Berth On Your Train: ट्रेन में सफर के दौरान अगर नीचे वाली सीट मिल जाए तो पूरा सफर आराम से कट जाता है। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और उन लोगों के लिए लोअर बर्थ किसी वरदान से कम नहीं है, जिन्हें ऊपर चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast