Search KhabarFast

Press ESC to close

IPS Neetu Kadyan: हरियाणा के किसान की IPS बेटी नीतू कादयान बनीं नोएडा की ADCP, लेडी सिंघम के नाम से हैं मशहूर

IPS Neetu Kadyan: हरियाणा के किसान की IPS बेटी नीतू कादयान बनीं नोएडा की ADCP, लेडी सिंघम के नाम से हैं मशहूर

 

IPS Neetu Kadyan: हरियाणा की IPS बेटी नीतू कादयान को अब नोएडा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यूपी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IPS अधिकारियों के तबादले किये हैं। आईपीएस अधिकारी नीतू कादयान को अब वाराणसी से बदलकर नोएडा में तैनात किया गया है।

कौन हैं नीतू कादयान ?

IPS अधिकारी नीतू कादयान मूल रुप से हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। 2020 की आईपीएस अधिकारी तेज तर्रार अफसरों में आती है। हर‍ियाणा के झज्‍जर ज‍िले के किसान पिता  संपूर्ण कादयान और सरकारी अस्पताल में कार्यरत मां लक्ष्मी देवी की बेटी नीतू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा की तैयारी की। पहली बार में यूपीएससी 2018 में 254वीं रैंक के साथ IRS मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2019 की परीक्षा में 158वीं रैंक हासिल कर यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी बनीं हैं।

आईपीएस नीतू कादयान की पोस्टिंग

हरियाणा के झज्जर जिले से आने वाली नीतू कादयान अपनी सख्त कार्यशैली, अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और बेखौफ पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। वाराणसी में उन्होंने एसीपी चेतगंज, एडीसीपी वरुणा, एडीसीपी काशी, डीसीपी क्राइम और डीसीपी गोमती जोन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। यूपी कॉलेज हत्याकांड समेत कई चर्चित मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका चर्चा में रही।

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस

भारतीय पुल‍िस सेवा में 2020 बैच की आईपीएस अध‍िकारी नीतू कादयान उत्‍तर प्रदेश कैडर की लेडी स‍िंघम व हर‍ियाणा की बेटी हैं। नीतू कादयान अब अपनी नई पोस्टिंग को लेकर चर्चा में है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात चर्चित IPS अधिकारी नीतू कादयान को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 25 नवंबर 2026 को जारी तबादला सूची में 10 आईपीएस और 18 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी धराया, AK-47 समेत भारी हथियार बरामद, गुजरात में अलर्ट

Gujarat Vadodara Terrorist Arrested: गुजरात के वडोदरा में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक AK-47 राइफल और 23 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।गुजरात एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में एक बड़ा ऑपरेशन अभी जारी है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह हथियार कहां से आया

ट्रेन में हमेशा मिलेगी लोअर बर्थ! टिकट बुक करते समय बस बदल लें ये 4 सेटिंग्स, नीचे की सीट पक्की

How to Book Lower Berth On Your Train: ट्रेन में सफर के दौरान अगर नीचे वाली सीट मिल जाए तो पूरा सफर आराम से कट जाता है। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और उन लोगों के लिए लोअर बर्थ किसी वरदान से कम नहीं है, जिन्हें ऊपर चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast