Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: जनादेश का सम्मान और जनता को जवाब, CM धामी ने पेश की लोकतांत्रिक जवाबदेही की मिसाल

Uttarakhand News: जनादेश का सम्मान और जनता को जवाब, CM धामी ने पेश की लोकतांत्रिक जवाबदेही की मिसाल

Uttarakhand News: लोकतंत्र में जनता केवल सरकार चुनती ही नहीं, बल्कि पांच साल बाद उसके कामकाज का हिसाब भी चाहती है। ऐसे में हर सरकार को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, लिए गए फैसलों, अधूरे संकल्पों और भविष्य की योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। यह पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की एक स्वस्थ परंपरा है।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक कर इसी लोकतांत्रिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सरकार ने अपने कामकाज को केवल घोषणाओं और दावों तक सीमित न रखते हुए आंकड़ों और उपलब्धियों के साथ जनता के सामने प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण पक्ष योजनाओं की समीक्षा, निर्णयों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने पर जोर देना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र-राज्य के बेहतर समन्वय से भी प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। निश्चित रूप से किसी भी सरकार का अंतिम मूल्यांकन जनता अपने अनुभवों, अपेक्षाओं और जमीनी परिस्थितियों के आधार पर करती है। उपलब्धियों के साथ चुनौतियों और कमियों पर आत्ममंथन भी उतना ही आवश्यक है। लेकिन अपने पांच वर्षों के कामकाज को सार्वजनिक मंच से आंकड़ों सहित जनता के सामने रखना एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक पहल है।

मेरी दृष्टि में यह परिपाटी केवल उत्तराखण्ड तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। देश के प्रत्येक राज्य और प्रत्येक सरकार को अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। इससे सरकारों की जवाबदेही बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यसंस्कृति मजबूत होगी और जनता को अपने जनादेश के परिणामों का आकलन करने का अवसर मिलेगा। आखिरकार राजनीति में वादे करना आसान है, लेकिन जनता के सामने अपने काम का हिसाब रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की वास्तविक भावना है।

जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है और जवाबदेही उस विश्वास को मजबूत करने का माध्यम। रिपोर्ट कार्ड में विकास के लगभग हर महत्वपूर्ण क्षेत्र की तस्वीर सामने रखी गई है।

रोजगार और शिक्षा

पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना और प्रदेश देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना।

महिला सशक्तीकरण

3.10 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनीं। 5.19 लाख से अधिक महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया।

स्वास्थ्य और किसान कल्याण  

अटल आयुष्मान योजना के तहत 63.32 लाख कार्ड बनाए गए। 17.36 लाख से अधिक मरीजों को 3,717 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार मिला। आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पहुंचाई गई। निवेश और औद्योगिक विकास : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचा

लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा हुआ।ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2,826 सड़कों से 21,915 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क विकसित किया गया।

पर्यटन और सुशासन

इस वर्ष चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 48 मंदिरों का विकास किया जा रहा है। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला आजादी के बाद देश का पहला राज्य बना। अपणि सरकार पोर्टल पर 900 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वहीं 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए CM, मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर कही बड़ी बात

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण के बेतिया में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन०डी०ए०) पश्चिम चंपारण द्वारा आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा सह 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए।

Uttarakhand News: 658 KM की MTB रेस से उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान, गणेश जोशी बोले- एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast