
Misson Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्षसंगठन इसरो ने 14 जुलाई को अपना मून मिशन चंद्रयान 3 चांद पर भेजा था जोकि अब कल सफलतापूर्वक तरीके से लैंडिंग करने के लिए तैयार है। इसरो की ओर से इस संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन अब इसरो अगले साल भारत अंतरिक्ष में पहली बार मानव मिशन भेजने की तैयारी में है। इसके पहले एक कृत्रिम मेधा रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतरिक्ष क्षेत्र पर लगे गोपनीयता के पर्दों को उतार कर इसे सार्वजनिक क्षेत्र के लिए खोल दिया है जिससे इस क्षेत्र में नयी तकनीक और नए अवसरों के मार्ग खुल जाएंगे।
350 से अधिकस्टार्ट अप्स अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे
डॉ. सिंह ने कहा कि इस समय तक 350 से अधिक स्टार्ट अप्स अंतरिक्ष क्षेत्र में अपना काम कर रहे हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को आधुनिक उपकरणों की आपूर्ति करने करने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग के विकास में तेजी से विकास किया जा रहा है औऱ आज हम विश्व की शक्तियों के बराबरी के स्तर पर पहुंच गए है। चंद्रयान 3 के मिशन के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान मिशन इस बार निश्चित रूप से कामयाब होगा और यह समयनुसार अपना काम करेगा। आगे कहा कि चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की योजना में समय जरुर लगेगा परंतु इससे खर्च कम हुआ और प्रतिबंध कम होने से मिशन सुरक्षित रहेगा।
चंद्रयान 3 की चांद पर कल होगी लैंडिंग
दरअसल, इसरो का मिशन चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम के वक्त चांद पर लैंडिंग करेगा। इसके उतरने का समय जगह का निर्णय उसी समय किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि इसरो का अगला मिशन गगनयान है जोकि अगले साल चांद पर भेजा जाएगा। अगले साल इसका आधा हिस्सा कृत्रिम मेधा युक्त रोबोट वायुमित्र को भेजा जाएगा और इसकी सफलता एवं अध्ययन के बाद साल 2024 में मानव मिशन भेजा जाएगा। डॉ. सिंह ने रूस के लूना 25 मिशन के क्रेश लैंडिंग और चंद्रयान मिशन के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने हा कि भारत के चंद्रयान मिशन में कक्षीय आरोहण की विधि से भेजा गया है। इसकी वजह से इसमें रुकावट कम होने के कारण ऊर्जा खपत कम हो रही है और चंद्रमा के बहुत नज़दीक आने के बाद ही वर्टिर्कल लैंडिंग करेगा और इस बार उसकी बॉडी में सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे है।
Leave a comment