Elon Musk Alerts: नेपाल में आई बाढ़, जापान-वेनेजुएला में भूकंप के झटकों से हुई तबाही ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रकृति की चाल को देखकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। इसी को देखते हुए टेस्ला और स्पेश एक्स के सीईओ एलन मस्क ने चेतावनी दी है।
एलन मस्क ने कहा कि पृथ्वी को लंबे वक्त के क्लाइमेट खतरों से बचाने के लिए सिर्फ सस्टेनेबल एनर्जी अपनाना पर्याप्त है। एलन मस्क का कहना है कि हमारे पास इस पृथ्वी को बचाने के लिए सिर्फ 50 वर्ष हैं, नहीं तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।
एलन मस्क ने क्या कहा
एलन मस्क ने अपनी राय देते हुए कहा कि चंद्रमा पर बने मास ड्राइवर्स का इस्तेमाल करके पृथ्वी-सूर्य लैग्रेंज पॉइंट्स पर भेजे गए 'समझदार सैटेलाइट' एक दिन ग्रह के तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा सिस्टम ग्लोबल वार्मिंग को 1 अरब साल तक के लिए टाल सकता है।
मस्क का सुझाव कितना कारगर
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बहुत ज्यादा गंभीर विलुप्ति की घटनाएं करीब हर 10 करोड़ सालों में होती हैं और उन्हें रोकने के लिए सिर्फ सस्टेनेबल एनर्जी अपनाना पर्याप्त नहीं होगा।
Also read: अगर तलाक के बाद पत्नी को नहीं दी एलिमनी तो सैलरी से कटेगा पैसा, इस राज्य की सरकार ने दिया आदेश