Search KhabarFast

Press ESC to close

अगर तलाक के बाद पत्नी को नहीं दी एलिमनी तो सैलरी से कटेगा पैसा, इस राज्य की सरकार ने दिया आदेश

अगर तलाक के बाद पत्नी को नहीं दी एलिमनी तो सैलरी से कटेगा पैसा, इस राज्य की सरकार ने दिया आदेश

Odisha News: ओडिशा की भाजपा सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। जिसका असर कर्मचारियों पर होगा। आदेश में कहा गया है कि तलाक के बाद अगर कोई कर्मचारी तलाकशुदा पत्नी को एलिमनी नहीं देता है,  तो इसकी जगह सैलरी से पैसा काटा जाएगा और तलाकशुदा पत्नी के खाते में भेजा जाएगा।

सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद राज्य सरकार के कई कर्मचारी अपनी तलाकशुदा पत्नियों या बच्चों को एलिमनी नहीं दे रहे थे। हर सुनवाई के दौरान ऐसे दो-तीन मामले मुख्यमंत्री के शिकायत सेल तक पहुंचते हैं।

सीएम कार्यालय ने क्या कहा

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि एलिमनी भुगतान के लिए कोर्ट का आदेश मिलने के बाद, डिविजनल डीडीओ (ड्राइंग एंड डिसबर्समेंट ऑफिसर) सरकारी कर्मचारी का मासिक सैलरी बिल तैयार करेगा, सैलरी से कोर्ट की तरफ से तय किया गया गुजारा-भत्ते की रकम काटेगा और इसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सीधे तलाकशुदा महिला या बच्चे के उकाउंट में भेजेगा।

पत्नी या बच्चों के खाते में जाएगा पैसा

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम माझी ने गुजारा-भत्ते के मामलों को शामिल करके राज्य सरकार के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) में और सुधार करने को भी कहा है। इसमें आगे कहा गया कि इस कदम से न केवल न्यायालय के निर्देशों का पालन ठीक होगा, बल्कि संबंधित महिलाओं और बच्चों की मुश्किलों को भी काफी हद तक खत्म किया जाएगा। 

Also read: रक्षाबंधन पर शुभमन गिल की घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कम रिस्क के साथ मोटा रिटर्न, क्या है पोस्ट ऑफिस की ये योजना, 600000 रुपए तक मिलेंगे ब्याज

Post Office Scheme: जीरो रिस्क और मोटा रिटर्न वाला इनवेस्टमेंट की तलाश आप भी कर रहे हैं क्या, तो फिर पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आपके लायक है। इनमें किए गए छोटे-बड़े निवेश की गारंटी खुद सरकार लेती है, यानी आप बेफ्रिक होकर निवेश कर सकते हैं।

Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में बाथरूम में मिला युवती का शव, पति और बच्चा लापता

Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर में महिला का शव मिला। महिला का शव घर के बाथरूम में था। सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वहीं, घटना के बाद से ही मृतक महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर पर नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast