Search KhabarFast

Press ESC to close

दिलजीत दोसांझ का भावुक बयान वायरल, बोले- मुझे मौत का कोई डर नहीं

दिलजीत दोसांझ का भावुक बयान वायरल, बोले- मुझे मौत का कोई डर नहीं

Diljit Dosanjh Concerts: दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंदगी और मौत को लेकर बेहद गहरी और निजी बातें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिलजीत पंजाबी भाषा में अपने विचार साझा करते हुए काफी भावुक दिखे। वीडियो में दिलजीत कहते हैं, “मैं तो इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। मुझे मौत का कोई डर नहीं है। पिछले दिसंबर में मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अभी मुझे कुछ और काम करने हैं, उसके बाद ही मैं इस शरीर को छोड़ूंगा।” उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया है और लोग इसे अलग-अलग तरह से समझ रहे हैं।

मुझे मौत का कोई डर नहीं- दिलजीत

दिलजीत ने आगे कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है और यह सिर्फ पंजाब की बात नहीं है, बल्कि यह हमेशा से ऐसा ही रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं, यह सच्चाई है। मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं और यह मेरा भगवान है। उनके इस बयान को कई लोग आध्यात्मिक नजरिए से भी देख रहे हैं। उन्होंने अपने विचारों में प्यार, सम्मान और माफी की अहमियत पर भी जोर दिया। दिलजीत ने कहा कि मुझे मौत का कोई डर नहीं है और न ही किसी के प्रति मेरे मन में कोई दुश्मनी है। मैं सबको प्यार करता हूं। मैं अपने जीवन में प्यार, सम्मान और माफी को ज्यादा से ज्यादा अपनाने की कोशिश कर रहा हूं।

वीडियो पर आई लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो के अंत में उन्होंने पंजाब को लेकर अपनी पहचान जताते हुए कहा कि जो लोग मेरे साथ हैं, वही पंजाब हैं। मैं पंजाब हूं, आप क्या कहते हो?” इस लाइन पर दर्शकों ने भी जोरदार प्रतिक्रिया दी। दिलजीत दोसांझ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे उनकी आध्यात्मिक सोच बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक अलग तरह का नजरिया मान रहे हैं। हालांकि, उनके इस संदेश का मुख्य भाव यही है कि जीवन में डर, नफरत और तनाव से दूर रहकर प्यार और सकारात्मकता के साथ जीना चाहिए।

Also read: 'बीवी 40 की हुई तो पति दूसरी शादी...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बवाल मचाने वाला बयान; जनता का गुस्सा फूटा  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast