Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

Pawan Singh Divorce Case: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है। ज्योति सिंह ने बताया कि वह फिलहाल पटना में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि बात यहां तक पहुंच गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या अब उनके दिल में पवन सिंह के लिए जगह है, तो उन्होंने कहा कि “वो मेरे पति हैं, उन्हें दिल से निकालने का सवाल ही नहीं उठता।” उन्होंने अपने परिवार और समाज की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि उनके यहां पति को बहुत सम्मान दिया जाता है।

कब आई थी रिश्तों में दरार 

ज्योति ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते में दरार कोविड के समय दीवाली के आसपास शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने पवन सिंह से साथ रहने की बात कही थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। एलिमनी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी ज्योति सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत में 3 करोड़ रुपये की मांग की थी, ताकि उनका भरण-पोषण हो सके। लेकिन पवन सिंह केवल 50 लाख रुपये देने को तैयार थे।

ज्योति ने की एलिमनी की मांग

ज्योति का कहना है कि आज के समय में 50 लाख रुपये में एक घर भी नहीं खरीदा जा सकता। उन्होंने ये भी बताया कि जब बात आगे नहीं बढ़ी, तो उन्होंने कोर्ट में 10 करोड़ रुपये की मांग रखी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह मांग उन्होंने इसलिए रखी ताकि केस लंबा चले और उन्हें न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी शादी नहीं करना चाहतीं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। अब सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है। 

Also read: Thalapathy Vijay की इन फिल्मों में मिलेगा एंटरटेनमेंट और एक्शन का फुल डोज, हर सीन करेगा आपको हैरान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast