Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु में TVK की बड़ी बढ़त, थलपति विजय के घर पहुंच कर फिल्मी सितारे दे रहे बधाई

तमिलनाडु में TVK की बड़ी बढ़त, थलपति विजय के घर पहुंच कर फिल्मी सितारे दे रहे बधाई

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी करीब 106 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस बढ़त के बाद पार्टी प्रमुख थलपति विजय के घर और पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के बाद से ही TVK के समर्थक सड़कों पर उतर आए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाने लगे। चेन्नई में पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए, झंडे लहराए और मिठाइयां बांटी।

त्रिशा कृष्णन विजय के घर पहुंचीं

इस जीत के माहौल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन भी थलपति विजय के घर पहुंचीं और जश्न में शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी ने इस उत्सव को और खास बना दिया। बॉलीवुड से भी विजय को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास देखना बहुत प्रेरणादायक है और इस नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। टाइगर श्रॉफ ने अपने संदेश में लिखा कि थलपति विजय ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है और उनकी जीत की दिशा में यह समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है।

अंतिम परिणाम का है इंतजार

मतगणना के अनुसार, थलपति विजय तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) सीट से भी आगे चल रहे हैं। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। रुझानों में यह भी सामने आया है कि राज्य के कई बड़े नेता पीछे हो रहे हैं, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। TVK के प्रदर्शन को देखकर राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह चुनाव राज्य की पारंपरिक राजनीति को बदल सकता है। अब तक तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से DMK और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच रही है, लेकिन इस बार TVK ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमांशी खुराना के बयान पर असीम रियाज का पलटवार, बोले- धर्म बदलने के लिए कभी नहीं कहा

Bollywood News: बिग बॉस 13 के रनर-अप असीम रियाज़ ने आखिरकार अपनी पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना की उनके पुराने रिश्ते को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है और इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी हिमांशी को धर्म बदलने के लिए कहा था।

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने किया कन्फर्म

Rajiv Thakur’s Father Passes Away: कॉमेडियन-एक्टर राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है, जिसके चलते वे कृष्णा अभिषेक के साथ इंदौर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। कृष्णा, जो पहले ही इंदौर पहुंच चुके थे, ने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की और उन्हें कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में बताया।

केरल की सुंदरी कैजिया ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, वैष्णवी गणेश बनीं फर्स्ट रनर-अप; जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट्स के नाम

Kaziah Liz Mejo: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कल 23 अगस्त रविवार को राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast