ICSE-ISC के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला हैं। बता दें की परीक्षा की तिथि सामने आ चुकी हैं। इस बार 9 फरवरी से परीक्षा की शुरुआत होगी। जिसको लेकर परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या को देखें तो कुल 3,79,980 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की संख्या की बात करें तो भारत और विदेश के 2,835 केंद्रों पर आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट की पूरी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार दोनों परीक्षाएं करीब दो महीने में ही खत्म हो रही हैं। परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।
सबसे ज्यादा छात्र UP से
इस बार CISCE बोर्ड में सबसे ज्यादा 51,168 छात्र उत्तर प्रदेश से परीक्षा देंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल (46,521), कर्नाटक (33,417), महाराष्ट्र (31,035), पंजाब (19,308) और झारखंड (17,201) के छात्र हैं।ISC यानी 12वीं की परीक्षाISC यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1,10,025 छात्र 60 विषयों की परीक्षा देंगे। ये परीक्षा 1,477 केंद्रों पर 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 को खत्म होगी। इसमें भी उत्तर प्रदेश 34,702 छात्रों के साथ सबसे आगे है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल (30,235), उत्तराखंड, पंजाब और झारखंड का नंबर है। ICSE यानी 10वीं की परीक्षाICSE यानी 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है।15 फरवरी: इंग्लिश16 फरवरी: आर्ट18 फरवरी: लिटरेचर इन इंग्लिश22 फरवरी: मैथमेटिक्स23 फरवरी: आर्ट पेपर-124 फरवरी: रोबोटिक्स, AI, डेटा एंट्री और बाकी विषय26 फरवरी: हिस्ट्री एंड सिविक्स
Also read: Ethanol Blending: गन्ने और मक्का से कैसे बनता है इथेनॉल? पेट्रोल में कैसे होती है ब्लेंडिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंइसके बाद वेबसाइट के Examination सेक्शन में जाएंICSE 2027 या ISC 2027 के टाइमटेबल लिंक पर क्लिक करेंयहां क्लिक करते ही PDF खुलेगी, इसे डाउनलोड कर लें