Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2027: आईपीएल में सबसे बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में गए, अर्शदीप MI से जुड़े

IPL 2027: आईपीएल में सबसे बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में गए, अर्शदीप MI से जुड़े

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे बड़े प्लेयर ट्रेड में से एक के तहत मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बदले में पंजाब किंग्स भारत के प्रमुख टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस को सौंपेगी।

IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि TATA IPL 2027 से पहले होने वाले इस बड़े ट्रेड के तहत हार्दिक पंजाब की टीम में जाएंगे, जबकि भारत के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल अर्शदीप पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे। हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में 18 करोड़ रुपये की फीस पर शामिल होंगे, जो उनकी मौजूदा 16.35 करोड़ रुपये की फीस से अधिक है। वहीं, अर्शदीप सिंह अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे।

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक का दूसरा कार्यकाल खत्म

हार्दिक पांड्या के इस ट्रेड के साथ मुंबई इंडियंस के साथ उनका दूसरा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। साल 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद हार्दिक टीम के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को IPL चैंपियन बनाने में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था।

मुंबई के साथ सात सीजन बिताने के बाद हार्दिक IPL 2022 से पहले गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए। यहां उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और अपने पहले ही सीजन में टीम को खिताब दिलाया। गुजरात टाइटंस ने 2023 में भी फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस में लौटे और टीम की कप्तानी संभाली।

हार्दिक के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। तीन सीजन में उन्होंने 39 मैचों की 35 पारियों में 21.53 के औसत और 147.82 के स्ट्राइक रेट से 647 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 48 रन रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 39 मैचों में 34 से अधिक के औसत से 29 विकेट लिए और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया।

पंजाब किंग्स के लिए अहम रहे हैं अर्शदीप सिंह

दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहने के बाद मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। उन्होंने 2019 में पंजाब की ओर से IPL डेब्यू किया था और धीरे-धीरे टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज बन गए। अपनी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के दम पर उन्होंने IPL में खास पहचान बनाई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

Aaryavir Sehwag Century:अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है। UAE के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप-A के मुकाबले में आर्यवीर ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया कि उनमें भी पिता की तरह

Ind vs NZ Test Series: भारत से भिड़ंत के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 3 चोटिल खिलाड़ियों पर भी जताया भरोसा

Ind vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में चोट से जूझ रहे स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और टॉम ब्लंडेल को भी टीम में जगह दी गई है। अनुभवी बल्लेबाज टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे। दोनों देशों के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें मिलने वाले अंक फाइनल की दौड़ में दोनों टीमों की स्थिति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast