Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। 7 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद के विकास प्राधिकरणों के साथ नगर निगमों में भी नई नियुक्तियां की हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, GMDA के सीईओ फूल चंद मीणा और गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया का तबादला कर दिया गया है। दुस्मंता कुमार बेहरा को गुरुग्राम और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA-FMDA) का सीईओ नियुक्त किया गया है।
वहीं, मोहम्मद इमरान रजा को GMDA में अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। IAS अधिकारी पंकज को पानीपत से स्थानांतरित कर गुरुग्राम नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है, जबकि अंकिता चौधरी को पानीपत नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा फूल चंद मीणा को मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त और सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

