
www.khabarfast.com
IPL 2020 से VIVOकी छुट्टी
Dream 11 को मिला स्पॉन्सरशिप
IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने दी जानकारी
नई दिल्ली: IPL 2020 से चाइनीज कंपनी VIVOकी छुट्टी हो गई है. IPL 2020का नया स्पॉन्सर Dream 11 बना है. IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल का कहना है कि इसकी स्पॉन्सरशिप को 222 करोड़ रूपए में खरीदी गई है. बता दें कि यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 218 करोड़ रुपये कम है. ड्रीम 11 ने चीनी कंपनी VIVO की जगह लगभग साढ़े चार महीने के लिए टाइटल प्रायोजन का अधिकार हासिल किया. टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल UAE में किया जाएगा.
गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद भारत और चीन के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए है. चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी. वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे. अगले साल वीवो मुख्य प्रायोजक के रूप में लौट सकता है.
आपको बता दे कि मार्च अप्रैल महीने में शुरू होने वाला IPL अब तक शुरू नहीं हुआ है. कोरोना वायरस की वजह से IPL को इस बार UAE में कराया जा रहा है. यह 19 सितंबर से शुरू किया जाएगा. जिसकी तैयारियां टीमों ने शुरू कर दी है. कुछ टीमों के खिलाड़ी IPL की तैयारी के लिए UAE पहुंच चुके है.
Leave a comment