
www.khabarfast.com
इनेलो की जन आक्रोश रैली आयोजित
जेजेपी-बीजेपी पर बरसे अभय चौटाला
जेजेपी-बीजेपी ने 9 महीनों में किए 9 घोटाले
बाढड़ा हलके के हर गांव में जाऊंगा- अभय
बरोदा उपचुनाव में जनता का समर्थन इनेलो के साथ
बाढड़ा: बाढड़ा की अनाज मंडी में रविवार को इनेलो की जन आक्रोश रैली आयोजित हुई. रैली में इनेलो के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने जेजेपी-बीजेपी को जमकर आडे हाथों लिया. इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का कहना है कि शराब घोटाले को विधानसभा सत्र में उजागर करूंगा. इस सरकार में घोटाले होने शुरू हो गए है. सरकार ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के उचित प्रबंध नहीं किए है. अब सरकार वीकेंड लगाकर लोगों का रोजगार छिन रही है.
रैली को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने बरोदा उपचुनाव पर भी अपन राय रखी. चौटाला ने कहा कि बरोदा की जनता का समर्थन मेरे साथ है. जेजेपी बीजेपी सरकार में कोई नई सड़क नहीं बनी है. प्रदेश में सड़कों का जाल स्वर्गीय बंसीलाल और स्वर्गीय ताऊ देवीलाल ने बिछाया था. मौजूदा सरकार से उन रोड़ों के गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे है.
बाढड़ा विधायक नैना चौटाला पर भी अभय चौटाला ने निशाना साधा है. उन्होने कहा कि विधायिका ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है. क्षेत्र के लोगों के साथ नैना चौटाला ने छलावा किया है. इस दौरान रैली में सत्यवान शास्त्री अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो में शामिल हो गए है. वहीं, अभय सिंह चौटाला ने की घोषणा कर कहा कि वह बाढड़ा विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर सरकार के 9महीनों में 9घोटाले कर चुकी सरकार का जनता के सामने पर्दाफाश करूंगा.
Leave a comment