Search KhabarFast

Press ESC to close

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

वनडे कप में सोमरसेट के खिलाफ तूफानी अंदाज में अपना पहला शतक लगया है। उन्होंने सिर्फ 76 गेंदों में 123 रन बनाए। इस पारी के साथ 18 साल 126 दिन की उम्र में रॉकी लंकाशायर की सीनियर टीम के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने आर्ची मैकलारेन के 136 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

रॉकी फ्लिंटॉफ की विस्फोटक

टांटन के खिलाफ रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी पारी में 10 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने कीटन जेनिंग्स के साथ मिलकर 214 रन की साझेदारी की। रॉकी फ्लिंटॉफ ने 76 गेंदों पर 123 रन बनाए। उनकी आक्रमक बल्लेबाजी ने लंकाशायर ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 443 रन बनाए। खास बात यह है कि यह लिस्ट-ए-क्रिकेट में लंकाशायर का यह सबसे उच्चतम स्कोर है। उनसे पहले मैकलारेन ने 1890 में  होव में 106 रनों की पारी खेली थी। उस समय उनकी उम्र 18 साल 256 दिन थी।

जेनिंग्स ने रॉकी की पारी पर क्या कहा

रॉकी फ्लिंटॉफ की धुंआधार पारी पर उनके साथ बल्लेबाज जेनिंग्स ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट परिवार से आने वाले खिलाड़ी पर हमेशा अतिरिक्त दबाव रहता है लेकिन, रॉकी ने अपने खेल से दिखाया कि वह दबाव में खुद को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं। जेनिंग्स ने कहा कि रॉकी को अच्छी तरह पता है कि उनका परिवार उनके लिए रन नहीं बना सकता। उन्हें खुद मैदान पर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि रॉकी फ्लिंटॉफ के मजबूत कद-काठी और शांत दिमाग की सराहना की।           

Also read: क्या बुमराह के लिए घातक हो रहा उनका सबसे बड़ा हथियार, हर सीरीज के बाद चोट देती है दस्तक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast