Search KhabarFast

Press ESC to close

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना के मीडिया में यह खबर आई है कि दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। मेसी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह इंटर मियामी टीम में कब लौटेंगे। इससे यह साफ पता चलता है कि इस समय उनके लिए फुटबॉल से ज्यादा उनका अहम है।

पिता ने निभाया मेंटोर का किरदार  

दरअसल, जॉर्ज मेसी सिर्फ लियोनेल मेसी के पिता ही नहीं थे, बल्कि उनके फुटबॉल करियर में भी उनका अहम योगदान था। मेसी के शुरुआती दिनों से लेकर, तब से लेकर दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल होने तक, उनके पिता हर कदम पर उनके साथ डटे रहे। शुरुआत में एक स्टील फैक्ट्री में सुपरवाइजर के रूप में नौकरी करने वाले जॉर्ज बाद में अपने बेटे के सलाहकार और मेंटोर बन गए। मेसी के करियर से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

बचपन से पिता ने दिया साथ  

बता दें कि जब मेसी सिर्फ 13 साल के थे, तब उनके पिता जॉर्ज ने उन्हें स्पेन भेजने में मदद की थी। वहां मेसी बार्सिलोना फुटबॉल क्लब की यूथ अकादमी में शामिल हो गए और आगे चलकर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ी बने। बचपन में मेसी को एक बीमारी थी, जिसकी वजह से उनका शरीर ग्रोथ नहीं कर रहा था। इसके इलाज के लिए उन्हें रोज इंजेक्शन देने पड़ते थे। हालांकि, बार्सिलोना क्लब ने उनके इलाज का सारा खर्च उठाया, जिससे मेसी अपनी बीमारी को खत्म कर बाहर निकले और बाद में उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच  तक पहुंच गई।                       

Also read: भारतीय मूल के क्रिकेटर पर आईसीसी ने लिया एक्शन, मैच फिक्सिंग मामले में लगा 8 साल का बैन
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की एक बार फिर होगी टक्कर, आज इस समय होगा महामुकाबला

महिला टी20 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने की वजह से इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर है।

वान्या शर्मा ने बैंकॉक में बढ़ाया भारत का मान, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Vanya Sharma Won Gold:भारत की युवा योगासन प्रतिभा वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वान्या ने उप-कनिष्ठ वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब से भी सम्मानित किया गया।

रैना के रिटायरमेंट पर क्या था धोनी का रिएक्शन, खुद सुनाया पूरा किस्सा; किया सनसनीखेज खुलासा

Suresh Raina Opens Up On Retirement:भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 7 साल हो गए हैं। दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया था। इन दोनों के संन्यास के ऐलान फैंस को काफी हैरानी हुई थी कि आखिर दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान क्यों कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast