Search KhabarFast

Press ESC to close

US में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की हत्या, सिर पर गोली मार उतारा मौत के घाट; जानें वजह

US में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की हत्या, सिर पर गोली मार उतारा मौत के घाट; जानें वजह

Crime News: अमेरिका के पिट्सबर्ग में एक भारतीय मूल के मोटल मालिक की शुक्रवार, 3 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी ने उन्हें पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी और जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी पहचान राकेश एहागाबन के रूप में हुई है।राकेश पिट्सबर्ग के रॉबिन्सन टाउनशिप में मोटल चलाते थे। वे कुछ लोगों को लड़ाई करता देखकर अपने होटल से बाहर निकले थे।

सीसीटीवी में दिखी घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि मोटल मैनेजर को 37 साल के स्टेनली यूजीन वेस्ट ने सिर में गोली मारी। इससे पहले स्टेनली ने एक महिला से झगड़ रहा था। ये घटना मोटल के पार्किंग में हो रही थी। इस लड़ाई को देखते हुए राकेश बाहर निकले और उन्होंने माहौल का शांति करने के लिए स्टेनली से पूछा कि क्या तुम ठीक हो दोस्त?  इसके बाद स्टेनली ने राकेश को सिर में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि ये बातचीत मोटल के निगरानी कैमरों में साफ दिखाई दे रही है।

क्या होता है मौटल

मोटल एक तरह का आवास होता है, जो मुख्य रूप से मोटर वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक होता है। यह शब्द मोटर" और होटल से मिलकर बना है।  मोटल आमतौर पर सड़कों या हाईवे के किनारे स्थित होते हैं,जहां यात्री आसानी से रुक सकते हैं। इनमें कमरे, पार्किंग, और बुनियादी सुविधाएं जैसे बिस्तर, बाथरूम और छोटा रेस्तरां भी होता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका फिर फोड़ेगा टैरिफ बम! ट्रंप प्रशासन ने पेश किया टैरिफ लगाने वाला प्रस्ताव

America Preparing To Impose Tsrrif:एक तरफ भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने का ऐलान किया है, तो वहीं, दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सरकार ने भारत समेत दर्जनों देशों के उत्पादों पर 10 फीसदी या उससे ज्यादा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

भारत-म्यांमार संबंधों को मिली नई मजबूती, जानें किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति

भारत और म्यांमार ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा, व्यापार, बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

Iran-Kuwait Conflict: ईरान ने कुवैत पर बरसाईं मिसाइलें, हमले में हुआ भारी नुकसान; उड़ाने की गई रद्द

Iran-Kuwait Conflict:ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाईल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों में कुवैत के हवाई अड्डों को नुकसान हुआ है। कुवैत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के हमले के बाद वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast