Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका फिर फोड़ेगा टैरिफ बम! ट्रंप प्रशासन ने पेश किया टैरिफ लगाने वाला प्रस्ताव

अमेरिका फिर फोड़ेगा टैरिफ बम! ट्रंप प्रशासन ने पेश किया टैरिफ लगाने वाला प्रस्ताव

America Preparing To Impose Tsrrif:एक तरफ भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने का ऐलान किया है, तो वहीं, दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सरकार ने भारत समेत दर्जनों देशों के उत्पादों पर 10 फीसदी या उससे ज्यादा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

ये कदम उठाने के पीछे अमेरिका ने आरोप लगाया है कि इन देशों से आने वाले कुछ सामान जबरन मजदूर से बनाए गए हो सकते हैं।

कई देशों पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा, मेक्सिको, ताइवान, यूनाइटेड किंगडम और कुछ अन्य देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इन देशों पर आरोप है कि इन्होंने मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रतिबंध को सही तरीके से लागू नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार चीन, जापान, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और स्विट्जरलैंड समेच कई अन्य देशों पर 12.5 फीसदी अतिररिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।

Also read: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी से मचा हड़कंप, हमलावर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के अलग दावे

वहीं, यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के राजदूत जैमिसन ग्रीयर ने कहा कि हमारे सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक पार्टनर देशों का जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात को रोकने में नाकाम रहना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे ऐसी स्थिति पैदा होती है, जहां अमेरिका कामगारों को वैश्विक बाजार में असमान और अनुचित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ये नए टैरिफ तुरंत लागू नहीं होंगे। इन्हें लागू करने से पहले जनता से विर्मश किया जाएगा और प्रस्ताव की समीक्षो होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटा हुआ है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मई महीने में भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है।

18 महीने में ही छोड़ा व्हाइट हाउस का अहम पद, आखिर कौन हैं ट्रंप के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन?

ट्रंप प्रशासन के AI एडवाइजर श्रीराम कृष्णन के व्हाइट हाउस से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मात्र 18 महीने में ही अपने पद से अलग होने का फैसला लिया, जिससे अमेरिकी तकनीकी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अमेरिका में पिज्जा ऑर्डर निकला फर्जी, तेलंगाना के युवक को सिर पर मारी गोली; परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेलंगाना के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने उसे बुलाया और फिर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast