Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हांसी में पटवारी और उसका सहयोगी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप

हरियाणा के हांसी में पटवारी और उसका सहयोगी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप

Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक और सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ब्यूरो की भिवानी टीम ने हांसी के विशाल पटवारी और उसके सहयोगी पवन, निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए में पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके प्लॉट के इंतकाल की प्रक्रिया पूर्ण करने के बदले विशाल, पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन उपरांत एसीबी की भिवानी यूनिट द्वारा योजनाबद्ध ढंग से ट्रैप लगाया गया। ट्रैप के दौरान आरोपी पटवारी विशाल के कहने पर पवन नामक निजी व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि प्राप्त की। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट भिवानी के नेतृत्व में की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast