Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची जारी, जानिए किस राज्य से किसे मिला टिकट

Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची जारी, जानिए किस राज्य से किसे मिला टिकट

Rajya Sabha Elections 2026: आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी नेतृत्व ने संगठन और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है। पार्टी का लक्ष्य राज्यसभा में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।

जानें किसे मिली टिकट

बीजेपी ने मध्य प्रदेश से वरिष्ठ नेता तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं को संगठन में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए मौका दिया गया है। वहीं गुजरात से पार्टी ने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया के नाम शामिल हैं।  राजस्थान से सतीश पूनिया को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मणिपुर से शारदा देवी को टिकट दिया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उतारा गया है। ओडिशा से बीजेपी ने देवाशीष सामंतराय को टिकट दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी ने मोर्चा के प्रभारियों का किया ऐलान, चुनावी तैयारी पर फोकस; हरीश द्विवेदी को दी गई खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रमुख मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं।

UP News: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले पार्टी में घमासान

UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव पहले से BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BSP प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से रिटायर होने का फ़ैसला अच्छी बात है, ठीक उसी कहावत की तरह कि 'देर आए दुरुस्त आए'।"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast