हिंद महासागर में कायम है भारतीय नेवी का दबदबा, 12 घंटे में डाकुओं से छुड़ाए 23 पाकिस्तानी

हिंद महासागर में कायम है भारतीय नेवी का दबदबा, 12 घंटे में डाकुओं से छुड़ाए 23 पाकिस्तानी

Indian Navy's Bravery in Arabian Sea: चाहे वह हिंद महासागर हो या अरब सागर,चाहे वह बंगाल की खाड़ी हो या मलक्का समुद्री मार्ग। भारतीय नौसेना का दबदबा हर जगह कायम है। नौसेना ने अरब सागर में समुद्री डकैती को नाकाम कर 23 पाकिस्तानियों को बचा लिया है। भारतीय नौसेना का समुद्री सीमा पर दबदबा कायम है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बंधक बनाए गए ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबर 786 और उसके 23 सदस्यीय पाकिस्तानी चालक दल को सुरक्षित बचा लिया है।

12 घंटो तक चला भारतीय नौसेना का ऑपरेशन

भारतीय नौसेना से मिली जानकारी के मुताबिक, ये ऑपरेशन 12 घंटे तक चला. इसमें नौसेना ने समुद्री लुटेरों को इस तरह घेरा कि वे आत्मसमर्पण करने पर मजबूर हो गये. इसके साथ ही बंधक ईरानी जहाज और उसके 23 पाकिस्तानी चालक दल को भी मुक्त करा लिया गया. भारतीय नौसेना मछली पकड़ने वाले जहाज की पूरी तरह से जांच कर रही है ताकि मछली पकड़ने के संचालन को फिर से शुरू करने के लिए इसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके।

दो जहाजों से घेर कर कार्रवाई

भारतीय नौसेना ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि दक्षिण-पश्चिम में 90 समुद्री मील (एनएम) दूर एक मछली पकड़ने वाले जहाज पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।" इसके बाद शुक्रवार सुबह आईएनएस सुमेधा ने बंधक जहाज एफवी 'अल क़नमार' को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल ने उसे दूसरी तरफ से घेर लिया. इसके बाद समुद्री डाकुओं ने आत्मसमर्पण कर दिया और जहाज को मुक्त करा लिया.

ऑपरेशन संकल्प के तहत कार्रवाई

भारतीय नौसेना समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने के लिए 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई भी की गयी. इसके तहत क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अरब सागर और अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया गया है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा है कि नौसेना बल हिंद महासागर को अधिक सुरक्षित क्षेत्र बनाने के लिए 'सकारात्मक कार्रवाई' करेगा।

Leave a comment