Search KhabarFast

Press ESC to close

न्यूजीलैंड को करो या मरो मैच से पहले लगा डबल झटका, दो दिग्गज चोट के कारण टीम से बाहर

न्यूजीलैंड को करो या मरो मैच से पहले लगा डबल झटका, दो दिग्गज चोट के कारण टीम से बाहर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाजों की परेशानी बढ़ गई है और अगले मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों में बदलाव करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर और लॉकी फर्ग्यूसन अगले मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टिकनर को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय गेंद लग गई थी। हालांकि, उन्हें कन्कशन से क्लियर कर दिया गया है, लेकिन ICC के नियमों के तहत उन्हें सात दिन का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा। ऐसे में वह अगले दो वनडे मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन दाएं पैर की पिंडली में चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

क्रिस्टियन क्लार्क को मिला मौका

ब्लेयर टिकनर की जगह न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया है। वह तीसरे वनडे से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे और गेंदबाजी विभाग को मजबूती देंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी तीसरे वनडे में नहीं खेल पाएंगे। ऑकलैंड में अभ्यास के दौरान डेवोन कॉनवे से टकराने के बाद उन्हें चोट लगी थी। दोबारा जांच के बाद उन्हें चौथे वनडे तक वापसी का लक्ष्य दिया गया है। हेनरी और काइल जैमीसन अब चौथे वनडे के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे।

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला वनडे भारत ने 5 विकेट से, जबकि दूसरा मुकाबला 4 रन से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के सामने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करने की चुनौती होगी। वहीं, भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर रहेगी।          

Also read: क्रिकेट मैदान पर दर्द से कराहता रहा खिलाड़ी, लाना पड़ा स्ट्रेचर;खेल के दौरान महौल हुआ भावुक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच, ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

IndVsNz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना हैं। पहले दो मैचों में भारत ने जीत के साथ सीरीज में 2.0 से बढ़त बना ली हैं। भारतीय टीम की परफॉर्मेंस ओवरऑल बेहतर नहीं मानी जा रही हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार हैं। क्यूंकि भारतीय टीम 2.0 से बढ़त बना चुकी हैं। तो तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग-द्रविड़ के बेटे रचेंगे इतिहास !, इन खिलाड़ियों पर टिकीं हैं सबकी नजर

IND vs PAK U19: रविवार का दिन और पाकिस्तान के साथ मुकाबला हर भारतीय बेहद पसंद हैं। चाहे मुकाबला कितना बड़ा हो या कितना भी छोटा अगर भारत और पाकिस्तान के साथ होता हैं। तो लोग खींचे चले आते हैं। वहीं इस रविवार को भी अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप A के एक अहम मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमाचंक मुकाबला फिर देखने को मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast