
India vs Pakistan CT 2025: कुछ घंटों के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगे। 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 110 रनों से हरा दिया था। टीम इंडिया इस हार का बदला लेने एक बार मैदान में उतरेंगी। टीम इंडिया ने 2013 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी को शेयर करना था।
दुबई में एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होगी। टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल हुई। उन्होंने बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया। वहीं, पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। चलिए, इस महामुकाबले में एक नजर डालते है दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी पर...
कौन है टीम इंडिया का X फैक्टर
टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। उन्होंने शतक लगाकर जीत में एक अहम योगदान दिया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 41 रन बनाए।गेंदबाजी ने मोहम्मद शमी ने 5 विकेट, हर्षित राणा ने 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हार्दिक भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे है। लेकिन टीम इंडिया के एक्स फैक्टर की बात करें, तोअक्षर पटेल टीम इंडिया के एक्स फैक्टर साबित हो सकते है। वह गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं और बल्लेबाजी में उनका स्ट्राइक रेट भी 139 का है।
भारतीय टीम की कमजोरी
पहले मैंच में विराट कोहली महज 22 रन बनाकर आउट हो गए थे, पाकिस्तान के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा रही हैं । श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए थे। उनसे भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी। पहले मुकाबले में कुलदीप यादव की गेंदबाजी वैसी नहीं रही, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। वहीं उन्होंने मुकाबले के दौरान दो कैच भी छोड़े थे। उनसे भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पाकिस्तानी टीम का एक्स फैक्टर
पिछले मुकाबले में भले ही पाकिस्तान को हार मिली है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले को छोड़ दे तो पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। बल्लेबाज सलमान आगा भी टॉप फॉर्म में हैं। वहीं, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ की गेंदबाजी से मूवमेंट मिला तो भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी रहेगी। खुशदिल शाह (69) और सलमान आगा (42) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी बल्ले से धमक दिखाई थी।ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ एक्स फैक्टर होंगे।
पाकिस्तान की कमजोरी
भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबार आजम ने 64 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी थी, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पेस बैटरी बिल्कुल फ्लॉफ दिखाई दी। शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ से कुछ खास नहीं कर पाए।
Leave a comment