Lok Sabha Election 2024: BJP जारी की उम्मीदवारों नई लिस्ट, देखें मुंबई और ओडिशा की इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम

Lok Sabha Election 2024: BJP जारी की उम्मीदवारों नई लिस्ट, देखें मुंबई और ओडिशा की इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक तरफ जहां देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इसमें महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा की गई है।इसके साथ ही ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट की बात करें तो ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें तेलकोई विधानसभा सीट से डॉ.फकीर मोहन नाइक, चंपुआ से मुरली मनोहर शर्मा, बस्ता से रवीन्द्र अंदिया और बासुदेवपुर से बनिकाल्यान मोहंती को टिकट दिया गया है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने हिंडोल विधानसभा सीट से सीमारानी नायक, सलीपुर से अरिंदम रॉय, केंद्रपाड़ा से गीतांजलि सेठी और खुर्दा सीट से प्रशांत कुमार जगदेव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से पूनम महाजन का टिकट रद्द

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने यहां से पूनम महाजन को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब बीजेपी ने पूनम महाजन का टिकट काट दिया है और उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह प्रमुख कानूनी विद्वान उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य सीट से मैदान में उतारा गया है। दरअसल, उज्जवल निकम ने सरकार के लिए कई अहम केसों में से 26/11 मुंबई आतंकी हमले का केस भी लड़ा है।

Leave a comment