‘मैं गुस्से में हूं देशवासियों को गाली दी गई’, सैम पित्रोदा पर भड़के पीएम मोदी

‘मैं गुस्से में हूं देशवासियों को गाली दी गई’, सैम पित्रोदा पर भड़के पीएम मोदी

PM Modi on Sam Pitroda: हाल ही में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत के लोगों के दिखने को लेकर बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो गया है वहीं उनके बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया है और तेलंगाना के वारंगल को जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘आज मैं बहुत गुस्से में हूं। मुझे गाली दी, मैंने सहन कर लिया, लेकिन आज शहजादे के सलाहकार ने जो कहा उससे मुझे गुस्सा आया। ये मेरे देश के लोगों की चमड़ी के रंग का अपमान कर रहे हैं।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘शहजादे के गाइड अंकल ने कहा है कि जिनका चेहरा काला है वो अफ्रीका का होता है। रंग के आधार पर इतना बड़ी गाली दे दिया। चमड़ी के रंग देखकर ही मान लिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकन हैं। इनकी सोच आज पता चली। अरे चमड़ी का रंग कुछ भी हो, हम श्री कृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं।’

शहजादे आपको जवाब देना होगा

उन्होंने आगे कहा, ‘शहजादे आपको जवाब देना होगा। चमड़ी के रंग के आधार पर देश का अपमान और देशवासी का अपमान देश नहीं सहेगा। मोदी तो कभी नहीं सहेगा। आपको जवाब देना होगा।’ बता दें, सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक विवादित बयान दे दिया है जिसमें उन्होंने कहा, भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। पित्रोदा आगे कहते हैं कि इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।

इससे पहले भी दिया था विवादित बयान

वहीं इससे पहले सैम पित्रोदा तब चर्चाओं में आ गए थे जब उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था, जो भी अमेरिका में मरता है, तो वह केवल 45 फीसदी संपत्ति अपने बच्चों के दे सकता है, बाकी बची 55 फीसदी संपत्ति सरकार को दी जाती है उसके बाद यह संपत्ति गरीबों में बांट दिया जाता है। यह काफी दिलचस्प कानून है। इसमें बताया गया है कि अपने पीढ़ी के दौरान संपत्ति कमाई वो मरने के बाद जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे सही लगता है। वह आगे कहते हैं कि ऐसा भारत देश में नहीं है।

Leave a comment