नई दिल्ली: बीते कई दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने कहर मचा रखा था। आसमान से सूरज आग बरसा रहा था। वहीं दूसरी तरफ यूपी-बिहार के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई है। जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिला। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत में मिली।
बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री से उपर जा रहा था। लेकिन बीते बुधवार (8 मई 2024) को तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया। इसके साथ ही हवाओं में भी थोड़ी नमी देखी गई, लेकिन इसके बावजूद लोगोंको गर्मी ने काफी हद तक परेशान किया। इसके साथ ही रात के समय हवाओं ने दिल्ली की जनता को गर्मी से थोड़ी राहत दी।
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना
आज यानी गुरुवार को तेज हवाओं की वजह से सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं कल पूरी दिल्ली में बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, 10 मई को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।
हरियाणा में होगी झमाझम बारिश
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखा गया है। बुधवार को कई बारिश हुई। साथ ही मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भादरा, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, झज्जर समेत कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Leave a comment